कक्षा आठवीं तक के स्कूल आज तक बंद

जिले में विगत पखवाड़ा से जारी कड़ाके की ठंड व कोहरे को देखते हुए जिले के सभी निजी एवं सरकारी स्कूलों में आठवीं तक की कक्षाओं पर डीएम नवदीप शुक्ला ने एक बार फिर प्रतिबंध लगा दिया है.

-ठंड को देखते हुए डीएम ने किया आदेश जारी बांका. जिले में विगत पखवाड़ा से जारी कड़ाके की ठंड व कोहरे को देखते हुए जिले के सभी निजी एवं सरकारी स्कूलों में आठवीं तक की कक्षाओं पर डीएम नवदीप शुक्ला ने एक बार फिर प्रतिबंध लगा दिया है. अब 13 जनवरी तक प्री स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों समेत आठवीं तक की कक्षाओं में शैक्षणिक गतिविधियां नहीं होंगी. अपने आदेश में डीएम ने अत्यधिक ठंड की वजह से बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल असर की संभावनाओं का उल्लेख किया है. उन्होंने कहा है कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत बांका जिला के सभी निजी एवं सरकारी स्कूलों में 13 जनवरी तक आठवीं कक्षा तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया जाता है. आठवीं से ऊपर की कक्षाएं 10.30 से 3.30 बजे के बीच संचालित की जा सकेंगी. स्कूल प्रबंधन को आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निधारित करने का आदेश दिया गया है. प्री बोर्ड एवं बोर्ड की परीक्षाओं के लिए संचालित की जाने वाली स्पेशल क्लास एवं परीक्षाओं को इस आदेश से मुक्त रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >