वज्रपात से हुई मौत के बाद युवक का हुआ अंतिम संस्कार

वज्रपात से हुई मौत के बाद युवक का हुआ अंतिम संस्कार

बौंसी. प्रखंड क्षेत्र के दो अलग-अलग जगह में बुधवार की देर रात ठनका से हुई मौत पर प्रखंड क्षेत्र के लोगों ने गहरी संवेदना प्रकट की है. मालूम हो कि बुधवार को गंगटी गांव में विवाह समारोह में शामिल होने आये डुमरिया गांव निवासी विजय मरांडी की मौत हो गयी थी. जबकि घटना में पांच लोग जख्मी हो गये थे. वहीं कानी मोड़ के 18 वर्षीय बियल किशोर मरांडी की भी वज्रपात से मौत हो गयी थी. घटना के बाद सभी को रेफरल अस्पताल लाया गया था. जहां पंचनामा के बाद विजय मरांडी के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया था. दूसरे मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था. गुरुवार को दोनों शव का परिजनों के द्वारा अंतिम संस्कार अलग-अलग जगह पर कर दिया गया है. घटना के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश उर्फ विक्की मिश्रा, भाजपा के पूरणलाल टुडू, जन स्वराज की नेत्री रेखा सोरेन सहित कई लोग अस्पताल पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देने का काम किए थे. इस हृदय विदारक घटना से दोनों के घरों में गुरुवार को भी लोगों का सांत्वना देने के लिए आना जारी था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >