अभ्यास मध्य विद्यालय में राजस्थान फोक नृत्य की दी गयी प्रस्तुति

स्पिक मैके के तहत राजस्थान की घुमंतू जाति का फोक नृत्य (कालबेलिया) की प्रस्तुतीकरण गुरुवार को डायट व अभ्यास मध्य विद्यालय बांका में हुआ.

बांका. स्पिक मैके के तहत राजस्थान की घुमंतू जाति का फोक नृत्य (कालबेलिया) की प्रस्तुतीकरण गुरुवार को डायट व अभ्यास मध्य विद्यालय बांका में हुआ. अध्यक्ष राहुल कुमार डोकनिया ने बताया यह नृत्य लोक कला नृत्य के अंतर्गत आता है. राजस्थान से बांका आकर विद्यालय के बच्चों के बीच में इसका प्रस्तुतिकरण बांका के लिए एक बड़े सौभाग्य की बात है. उन्होंने बच्चों को इस नृत्य के विषय में विस्तार से बताया. नृत्य देख बच्चे उत्साहित थे. वे उत्सुकता से और एकाग्रता से इस नृत्य को देख रहे थे. अगले दो दिन तक अलग-अलग चिन्हित विद्यालय में इसका आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में राहुल डोकानियां के साथ संजीव शर्मा, एमयूसीसी निदेशक रजिक राज, डाइट प्राचार्य अनुज कुमार वर्मा, अभ्यास मध्य विद्यालय के प्राचार्य उदय चैधरी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >