Bhagalpur, भागलपुर प्रमंडल के स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्रीय उपनिदेशक ने सीएचसी धोरैया का किया निरीक्षण
Copied link
-निरीक्षण के दौरान मिली कागजी कमी, रजिस्टर के संधारण का दिया निर्देश, साफ-सफाई की व्यवस्था देख हुए संतुष्ट,एसी तथा बड़े मशीनों के संचालन के लिए जल्द लगेगा ट्रांसफार्मर
धोरैया (बांका)से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट,
भागलपुर प्रमंडल के क्षेत्रीय उपनिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं ,डॉक्टर अजय कुमार सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पूरे अस्पताल परिसर का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि निरीक्षण में साफ सफाई की व्यवस्था अच्छी पाई गई. मरीजों से खानपान के संदर्भ में पूछताछ की. बताया कि लेबर रूम में भी साफ सफाई पाई गई . निरीक्षण के दौरान कुछ कागजी कमी पाई गई, रजिस्टर का संधारण सही नहीं देख उसे दुरूस्त करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने बताया कि बच्चों के जन्म के बाद बर्थ सर्टिफिकेट सही समय पर नहीं दिया जा रहा था, उस संदर्भ में भी दिशा निर्देशों से अवगत करा दिया गया है, ताकि डिस्चार्ज करते समय मरीज को तुरंत उसको बर्थ सर्टिफिकेट दिया जा सके. दवा काउंटर के निरीक्षण के उपरांत बताया कि जो छह माह के अंदर एक्सपायर होने वाली दवा है, उसका काउंटर अलग कर दिया जाए. वार्डों में एसी तथा अन्य बड़े बिजली से चलने वाले मशीनों के लिए अलग से ट्रांसफार्मर जल्द ही लगने की बात बताई. कहा कि ट्रांसफार्मर लग जाने से विद्युत संचालित बड़े मशीन सही रूप से कम कर पाएंगे. वही एक्स-रे तथा अल्ट्रासाउंड संचालन के संदर्भ में भी आवश्यक पहल करने की बात कही. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर ज्योति राजवार ,डॉक्टर मनेष पोद्दार, स्वास्थ्य प्रबंधक अवध किशोर श्यामला, बीसीएम उद्धव कुमार सहित अन्य मौजूद रहे
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.