आपसी विवाद में छोटे भाई को पीटकर किया जख्मी, रेफर

थाना क्षेत्र के तारडीह गांव में आपसी विवाद को लेकर बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को पीटकर जख्मी कर दिया

अमरपुर. थाना क्षेत्र के तारडीह गांव में आपसी विवाद को लेकर बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को पीटकर जख्मी कर दिया. जख्मी मिथुन कुमार का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में डॉ अमीत कुमार शर्मा ने किया. चिकित्सक ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जख्मी की पत्नी नंदनी कुमारी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उनके पति का बड़ा भाई शेखर कुमार चाबी को लेकर उनकी सास से लड़ाई करते हुए गाली गलौज कर रहा था. जब उनका पति समझाने गया तो शेखर कुमार ने लाठी व डंडा से प्रहार कर पति को जख्मी कर दिया. मामले को लेकर जख्मी ने थाने में आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >