अलग-अलग जगहों से शराब के साथ पांच तस्कर व 17 शराबी गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा जिले के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर शराब के साथ पांच तस्कर व नशे में धुत 17 शराबियों को गिरफ्तार किया है.

बांका. उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा जिले के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर शराब के साथ पांच तस्कर व नशे में धुत 17 शराबियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराबियों में एक दोबारा व एक तीसरी बार शराब सेवन किया था. उत्पाद अधीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि टीम ने अमरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर फील्ड के पास सड़क किनारे पियाजो ऑटो पर लदे 48 लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया है. मौके पर शराब तस्कर रामपुर निवासी सुमित कुमार चौधरी को गिरफ्तार करते हुए शराब में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया. बाराहाट थाना क्षेत्र के बाबूडीह नहर के पास 9.500 लीटर चुलाई शराब के साथ बाराहाट के मखनपुर निवासी बैसाखी यादव को गिरफ्तार किया गया है. बौंसी थाना क्षेत्र के डिगरीपड़ी सड़क के पास 3 लीटर चुलाई शराब के साथ बाइक सवार तस्कर बाराहाट थाना क्षेत्र के नवटोलिया निवासी विकास कुमार व रजौन थाना क्षेत्र के पुनसिया निवासी हक्को राउत को गिरफ्तार किया गया. सदर थाना क्षेत्र के समुखिया पुलिस लाइन के पीछे पथरा जाने वाली मार्ग में 2.250 लीटर चुलाई शराब के साथ गांधीनगर गरनिया निवासी सिंटू कुमार को गिरफ्तार किया गया है. वहीं सदर थाना के ककवारा गांव के पास अमरपुर थाना क्षेत्र के शोभनी निवासी धर्मेन्द्र राय को दोबारा शराब सेवन के आरोप में पकड़ा गया है. जबकिकटोरिया थाना के आरपाथर मोड़ के पास सड़क किनारे कटोरिया थाना क्षेत्र के शौरी निवासी फाल्गुनी यादव को तीसरे बार शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा अन्य जगहों पर शराब सेवन के आरोप में 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. विभिन्न जगहों पर की गयी छापेमारी का नेतृत्व विभाग के सअनि विश्वजीत कुमार, विनोद कुमार यादव, सुनील कुमार, भूषण कुमार, मनोज कुमार व अनि संजय कुमार चौधरी ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >