आपसी विवाद में मारपीट, महिला जख्मी

थाना क्षेत्र के खेमीचक गांव में आपसी विवाद में एक महिला को पीटकर जख्मी कर दिया.

अमरपुर. थाना क्षेत्र के खेमीचक गांव में आपसी विवाद में एक महिला को पीटकर जख्मी कर दिया. जख्मी सरिता देवी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल अमरपुर में किया गया. जख्मी महिला ने बताया कि एक दिन पूर्व पड़ोस की एक महिला का पड़ोसी सुरेन्द्र दास के साथ विवाद हुआ था. गुरुवार की सुबह सुरेन्द्र दास व फुल कुमार दास उनपर झगड़ा कराने का आरोप लगाते हुए गाली गलौज करने लगा. जिसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी व डंडा से प्रहार कर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर जख्मी महिला ने थाने में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >