बांका. जिला क्रिकेट संघ बांका के चुनाव अधिकारी सह अधिवक्ता विनोद कुमार यादव के द्वारा चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. इस बावत चुनाव अधिकारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि संघ का चुनाव के लिए नामांकन पत्र आगामी 10 सितंबर को 3 बजे तक भरा जायेगा. स्कूटनी 11 सितंबर व नाम वापसी की तिथि 12 सितंबर को निर्धारित है. चुनाव पूर्व घोषित 14 सितंबर को 1 बजे से 3 बजे तक पाठक बाजार विवाह भवन बौंसी में होगी. चुनाव समाप्ति के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिये जायेंगे. संघ के सभी पूर्ण सदस्यों से अपील की गयी है कि ससमय सभी उक्त कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
