मिडिल ईस्ट में आ रहा US का आसमानी राक्षस और UK का ऑक्टोपस, Iran पर पडे़गी दोहरी मार!

Iran War: ईरान के खिलाफ युद्ध में अब तक ब्रिटेन शामिल नहीं हुआ था. लेकिन अब उसने अपने ऑक्टोपस इंटरसेप्टर को तैनात करने की तैयारी कर रहा है. वहीं अमेरिका ने बीती रात अपने बमवर्षक विमान B-52 Stratofortress को ईरान के आस-पास भेज दिया है.

Iran War: ईरान युद्ध में अब अमेरिका अपने और भी घातक हथियारों की तैनाती शुरू कर रहा है. यूएस नेवी के दो एयरक्राफ्ट कैरियर पहले ही फारस की खाड़ी के पास मौजूद हैं. तीसरा जहाज मेडिटेरेनियन में है, इसके बावजूद जापान से यूएसएस त्रिपोली को ईरान के पास तैनाती के लिए भेजा गया है. इसी बीच यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि अमेरिकी एयरफोर्स का एक B-52 Stratofortress बमवर्षक विमान ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के तहत रात के मिशन पर रवाना हुआ. वहीं ब्रिटेन भी अपने हथियारों की तैनाती की योजना बना रहा है. 

CENTCOM ने कहा कि अमेरिकी सेना की ओर से किए जा रहे हमले लगातार अप्रत्याशित, तेज़ और निर्णायक बने हुए हैं. B-52 Stratofortress अमेरिकी वायुसेना का लंबी दूरी तक मार करने वाला एक रणनीतिक बमवर्षक विमान है, जिसे शीत युद्ध के दौर में बोइंग ने विकसित किया था. 1955 से यह लगातार अमेरिकी सेना की सेवा में है. आठ टर्बोफैन इंजनों से लैस यह भारी विमान बिना बीच में ईंधन भरे लगभग 14,000 किलोमीटर तक उड़ान भर सकता है और हवा में ईंधन भरने की सुविधा के साथ इससे भी अधिक दूरी तय कर सकता है. 

इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पारंपरिक और परमाणु, दोनों प्रकार के हथियार ले जाने में सक्षम है. इनमें क्रूज मिसाइल, स्मार्ट बम और भारी बम शामिल हैं. करीब 31 मीटर पंखों की चौड़ाई और लगभग 220 टन अधिकतम टेक-ऑफ वजन के साथ यह विमान लंबी दूरी के सटीक हमलों, रणनीतिक बमबारी और निगरानी अभियानों के लिए इस्तेमाल किया जाता है. 

ब्रिटन से आ रहे ‘ऑक्टोपस’ इंटरसेप्टर एंटी-ड्रोन सिस्टम

उधर कीर स्टारर्मर की सरकार भी मध्य पूर्व में हजारों इंटरसेप्टर ड्रोन तैनात करने पर विचार कर रही है. शनिवार को प्रकाशित द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन के रक्षा अधिकारी इस संभावना का आकलन कर रहे हैं कि पूर्वी यूरोप के लिए तैयार किए गए अत्याधुनिक उपकरणों को नए क्षेत्रीय हालात के अनुसार मध्य पूर्व भेजा जा सकता है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि सैन्य विशेषज्ञ यह जांच रहे हैं कि यूक्रेन को रूस के हमलों से बचाने के लिए ब्रिटेन में तैयार किया गया ‘ऑक्टोपस’ इंटरसेप्टर एंटी-ड्रोन सिस्टम, ईरान के शाहेद ड्रोन से सुरक्षा के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है या नहीं. ड्रोन तैनाती पर यह विचार ऐसे समय हो रहा है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूके समेत अन्य सहयोगी देशों से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री रास्तों की सुरक्षा के लिए अपनी नौसैनिक ताकत तैनात करने की अपील की है.

पश्चिम एशिया में संघर्ष लगातार फैलता जा रहा है, जहां अमेरिका, इजरायल और ईरान एक-दूसरे के ऊर्जा ठिकानों को निशाना बना रहे हैं. इससे वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति पर भी खतरा मंडराने लगा है. अमेरिका का इस अभियान का मकसद ईरानी ‘शासन’ से पैदा होने वाले खतरों को खत्म करना और भविष्य में ईरान को अपनी सैन्य क्षमताएं फिर से खड़ी करने से रोकना बताया गया है. 

ईरान लगातार कर रहा पलटवार

वहीं ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा कि अगर क्षेत्र में स्थायी सुरक्षा चाहिए तो अमेरिका को पश्चिम एशिया से बाहर जाना होगा. सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘संक्षेप में कहें तो क्षेत्र को सुरक्षित बनाने के लिए अमेरिका का यहां होना नहीं चाहिए.’ इस बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ की 51वीं लहर के तहत क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलों की बौछार की है. 

ये भी पढ़ें:- ईरान के ‘शाहेद’ की कॉपी कर अमेरिका ने बनाया ‘लुकास’, सुपरपॉवर US ने ‘चीन वाला धंधा’ क्यों अपनाया?

ये भी पढ़ें:- US-इजरायल अटैक से पहले अली खामेनेई बंकर में क्यों नहीं गए? पूर्व सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि ने खोला राज

सरकारी चैनल प्रेस टीवी के मुताबिक यह हमला अमेरिका और इजरायल की जारी सैन्य कार्रवाइयों के जवाब में किया गया. IRGC ने कहा कि इस चरण में तरल ईंधन और ठोस ईंधन दोनों तरह की मिसाइलों का रणनीतिक मिश्रण इस्तेमाल किया गया. इन मिसाइलों को सऊदी अरब में अल खर्ज वायु सेना अड्डा में तैनात अमेरिकी सैन्य बलों को निशाना बनाकर दागा गया. हालांकि, इसकी वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ, सऊदी वायु रक्षा ने इसे इंटरसेप्ट करते हुए विफल कर दिया. 

एएनआई के इनपुट के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >