बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसतपुर गांव में गत दिनों हुए वृद्ध दंपती हत्याकांड के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है. जिसमें एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र शिवू यादव के आवेदन पर बहदिया निवासी बबलू यादव, फुलेश्वर यादव तथा रिखिया निवासी राजेश यादव और रिंकू देवी के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज किया गया है. जिसमें गठित टीम के द्वारा छापेमारी करते हुए अभियुक्त बहदिया गांव निवासी बबलू यादव को गिरफ्तार किया गया, जिसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है. गठित टीम में सदर थानाध्यक्ष के अलावे तकनीकी शाखा प्रभारी मनीष कुमार, सुशील कुमार, जीबू यादव, धमेंद्र कुमार, राहुलकुमार, परमानंद कामत, शिवनारायण चौधरी, संजय पासवान सहित अन्य सिपाही आदि शामिल थे.
वृद्ध दंपती हत्याकांड में अभियुक्त को भेजा जेल
सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसतपुर गांव में गत दिनों हुए वृद्ध दंपती हत्याकांड के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है.
