स्वच्छता कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

शंभुगंज प्रखंड में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत कार्यरत स्वच्छता कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत कार्यरत स्वच्छता कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षण को लेकर मालडीह, भरतसिला, बैदपुर, वारसावाद एवं करसोप पंचायत को प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया है. सभी प्रशिक्षण केंद्रों पर अपने पंचायत सचिव अन्य पंचायतों के स्वच्छता कर्मियों को प्रशिक्षण स्वच्छता पर्यवेक्षक द्वारा दिया गया हैं. बताया गया कि लोहिया स्वच्छ मिशन के प्रखंड कार्यालय के निर्देश पर सभी प्रशिक्षण डब्ल्यूपीयू पर स्वच्छता कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है. प्रशिक्षण स्वच्छता पर्यवेक्षक अभिनेश भगत, तपन कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, सनोज कुमार द्वारा उपस्थित स्वच्छता कर्मियों को दिया गया. इस मौके पर स्वच्छता कर्मी गीता देवी, दुलारी देवी, सजनी देवी, बीना देवी, छतु पासवान, सुनीता देवी, खुशबू देवी, पिंकी देवी, पांतो देवी, गौरी देवी, शिव शंकर दास, ज्योतिष मंडल, पिंकी देवी, गौतम कुमार, अजय कुमार सिंह, सेठी मांझी सहित सभी पंचायत के स्वच्छता कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >