जिले में 1.15 लाख एमटी धान की खरीद पूर्ण, बीसीओ को भुगतान का निर्देश

जिले में धान खरीद की समय-सीमा बढ़ने से किसान वर्ग को लाभ पहुंचने की उम्मीद है. मौजूदा स्थिति देखते हुए कयास लगाया जा रहा है कि पूर्व में तय किये गये लक्ष्य को जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा.

बांका. जिले में धान खरीद की समय-सीमा बढ़ने से किसान वर्ग को लाभ पहुंचने की उम्मीद है. मौजूदा स्थिति देखते हुए कयास लगाया जा रहा है कि पूर्व में तय किये गये लक्ष्य को जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा. ज्ञात हो कि बांका में एक लाख 31 हजार 96 एमटी का निर्धारित किया गया है. विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, 15 मार्च की देर शाम तक 16 हजार 350 किसानों से एक लाख 15 हजार 880 एमटी धान की खरीद पूरी कर ली गयी है. खरीद के मामले में सबसे आगे रजौन प्रखंड है, यहां 17 हजार 321 एमटी धान खरीद हुआ है. सबसे कम धान धोरैया में 5203 एमटी खरीद किये गये हैं. बहरहाल, देखा जाय तो लक्ष्य की तुलना अबतक 88 फीसदी धान का क्रय हो चुका है. बाकी 12 प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति बचे हुए दिनों में आसानी से पूरे किये जा सकते हैं. डीसीओ ने खरीद के साथ सभी बीसीओ को किसानों की राशि समय पर भुगतान करने का आदेश दिया है.

वास्तविक किसानों से धान खरीद पर दिया बल

धान खरीद की समय-सीमा समाप्त होते देख डीसीओ ने आवश्यक पहल शुरु कर दिया है. उन्होंने सभी बीसीओ को नोडल पदाधिकारी होने के नाते आदेशित किया है कि अपने क्षेत्र अंतर्गत चयनित समितियों से धान खरीद कराते हुए क्रय किये गये धान के मूल्य का भुगतान समय पर किसानों को कराना सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने हर हाल में वास्तविक किसानों से ही धान खरीद कराने की बात कही है, ताकि किसानों को रबी फसल में सहायता मिल सके. उन्होंने गोदाम का सत्यापन के लिए आवश्यक निर्देश दिये हैं. कहा कि भंडारित धान की मात्रा का सत्यापन करते हुए समितियों द्वारा आपूर्ति की गयी मात्रा के अनुसार सीएमआर की समीक्षा के साथ मिलों को हस्तांतरित धान की भी जांच करेंगे. डीसीओ ने अपने आदेश में कहा है कि 2024-25 में बीसीओ के द्वारा समुचित निरीक्षण व पर्यवेक्षण नहीं करने के कारण सात समितियां डिफॉल्टर हो गयी थीं, जिस पर 4-5 करोड़ की राशि के गबन का अधिभारवाद दायर किया गया था, जो मामला अभी तक लंबित है. डीसीओ के द्वारा धान खरीद का लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. साथ ही किसानों के मिली शिकायतों पर भी तुरंत निबटारा किया जा रहा है. धान खरीद को लेकर डीसीओ के द्वारा बीसीओ को सीएमआर की मात्रा का भौतिक सत्यापन कर दो दिनों के अंदर कार्यालय को रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है.

प्रखंडवार धान खरीद की स्थिति

अमरपुर : 11684 एमटीबांका : 10537 एमटी

बाराहाट : 7440 एमटीबौंसी : 10837 एमटीबेलहर : 14770 एमटीचांदन : 10270 एमटीधोरैया : 5203 एमटीकटोरिया : 7816 एमटीफुल्लीडुमर : 7339 एमटीरजौन : 17321 एमटीशंभुगंज : 12657 एमटी

जिले में धान खरीद जारी है. कोशिश है कि बचे हुए दिनों का लाभ लेते हुए लक्ष्य की पूर्ति कर अधिक से अधिक किसानों को एमएसपी का लाभ दिया जाय. सभी बीसीओ को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिया गया है. धान खरीद की सतत माॅनिटरिंग की जा रही है.

मो जैनुल आबदीन अंसारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, बांकाB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIBHANSHU KUMAR

BIBHANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >