BANKA प्रभात खबर में मामला प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग एक्शन में, डीपीएम एमडीएम ने विद्यालय में की जांच
धोरैया के नवसृजित उर्दू प्राथमिक विद्यालय अनीसाबाद करंगा में एमडीएम में अनियमितता मामले का समाचार प्रभात खबर में खबर प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया.
धोरैया (बांका) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट BANKA NEWS :
धोरैया के नवसृजित उर्दू प्राथमिक विद्यालय अनीसाबाद करंगा में एमडीएम में अनियमितता मामले का समाचार प्रभात खबर में खबर प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया. गुरुवार को जिला कार्यक्रम प्रबंधक एमडीएम रतन कुमार और एमडीएम आरपी पंकज कुमार ने विद्यालय पहुंचकर जांच की. ग्रामीणों और रसोईया ने बताया कि विद्यालय प्रधान एमडीएम के संचालन में अनियमितता करते हैं. रसोईया ने कहा कि उन्हें पर्याप्त राशन नहीं दिया जाता, हल्दी-मसाले और तेल में कटौती की जाती है, जिससे गुणवत्तापूर्ण भोजन बनाना मुश्किल हो जाता है. ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय मद की प्राप्त राशि के बारे में भी जानकारी नहीं दी जाती और प्रधान मनमानी तरीके से विद्यालय चलाते हैं. जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने बताया कि जांच रिपोर्ट डीपीओ को सौंपी जाएगी. जांच में विद्यालय प्रधान द्वारा गड़बड़ी के मामले सही पाए गए हैं.