BANKA कार वऑटो की टक्कर में ऑटो पर सवार महिला समेत दस लोग जख्मी, एक रेफर
इंगलिशमोड़-शंभुगंज मुख्य पथ पर नगरडीह गांव के समीप कार एवं ऑटो वाहन की टक्कर में ऑटो पर सवार महिला समेत दस लोग जख्मी हो गये.
अमरपुर (बांका) से रिपोर्ट प्रीतम कुमार की रिपोर्ट BANKA NEWS :
इंगलिशमोड़-शंभुगंज मुख्य पथ पर नगरडीह गांव के समीप कार एवं ऑटो वाहन की टक्कर में ऑटो पर सवार महिला समेत दस लोग जख्मी हो गया स्थानीय लोगों ने घटना की सुचना अमरपुर अस्पताल में दी जहां से ऐम्बुलैन्स वाहन की मदद से सभी जख्मियों को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डॉ.दिवाकर सिंह के द्वारा जख्मी सुलतानगंज थाना क्षेत्र के उदाडीह गांव निवासी पंचु राम की पत्नी मीरा देवी, दिलखुश यादव, कमराय रामपुर गाँव निवासी किशोर राम की पत्नी नीलम देवी, मोहित कुमार, मुन्ना राम की पत्नी रिंकी देवी, सुशीला देवी, नीतु देवी, रिंकु देवी ,रानी कुमारी तथा विवेक कुमार का प्राथमिक उपचार कर विवेक कुमार की गंभीर स्थिती को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. अस्पताल में ईलाजरत जख्मी दिलखुश यादव ने बताया कि वह अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ दो दिन पुर्व अमरपुर थानाक्षेत्र के बड़ी भैड़ा गांव में रहने वाले अपने रिश्तेदार बोतल सिंह की लड़की के शादी में आया था. गुरूवार की सुबह ऑटो रिजर्व कर सभी परिवार वापस अपने घर सुलतानगंज जा रहा था तभी नगरडीह गांव के समीप इंगलिशमोड़ की ओर तेज गति से जा रहे कार ने अनियंत्रित होकर ऑटो में धक्का मार दिया. मौके से कार चालक अपनी वाहन लेकर फरार होने में कामयाब हो गया. जख्मी का उपचार कर रहे डॉक्टर ने बताया कि जख्मी युवक विवेक के सिर पर गहरी चोट आई है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया है। अन्य जख्मी खतरे से बाहर है.