BANKA कटोरिया में धूमधाम से मनाई गई ब्रम्हलीन महर्षि मेंही की 142वीं जयंती
कटोरिया बाजार स्थित संतमत सत्संग मंदिर में गुरूवार को ब्रम्हलीन महर्षि मेंही परमहंसजी महाराज की 142वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई.
कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट BANKA NEWS :
कटोरिया बाजार स्थित संतमत सत्संग मंदिर में गुरूवार को ब्रम्हलीन महर्षि मेंही परमहंसजी महाराज की 142वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई. कार्यक्रम की शुरूआत में महर्षि मेंही की तस्वीर पर सामूहिक रूप से पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया. फिर महिला-पुरूष श्रद्धालुओं ने प्रभात-फेरी निकालकर नगर भ्रमण किया. इस क्रम में सभी श्रद्धालु ‘महर्षि मेंही अमर हैं’, ‘सबका ईश्वर एक है’, ‘घर-घर संतमत सत्संग का प्रचार हो’ नारे भी लगा रहे थे. फिर सत्संग मंदिर में विशेष पूजा, प्रवचन, भजन, ध्यान व आरती के उपरांत प्रसाद वितरण का कार्य हुआ. आयोजन को सफल बनाने में संतमत सत्संग मंदिर के सचिव श्यामनारायण गुप्ता, विजय पोद्दार, कमलेश्वरी गांधी, अभय चौधरी, प्रमोद चौधरी, सत्यनारायण वर्णवाल, जयप्रकाश वर्णवाल, राजेंद्र भगत, महेंद्र भगत, अमर साह, दीनबंधु वर्णवाल, जनार्दन शर्मा, वीरो तांती, जापानी राय, संदेव चौधरी आदि ने अहम भूमिका निभाई.