BANKA धोरैया में जनगणना कार्य में लगे सुपरवाइजर तथा प्रगणकों के बीच बीडीओ ने नियुक्ति पत्र का किया वितरण

बीडीओ अरविंद कुमार के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुउद्देशीय एवं ट्राइसम भवन में जनगणना कार्य के लिए कैंप का आयोजन किया गया.

धोरैया (बांका) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट BANKA NEWS :

बीडीओ अरविंद कुमार के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुउद्देशीय एवं ट्राइसम भवन में जनगणना कार्य के लिए कैंप का आयोजन किया गया. आयोजित कैम्प में जनगणना को लेकर 75 सुपरवाइजरों व 435 प्रगणकों क़े बीच जनगणना कार्य को लेकर नियुक्ति पत्र वितरित किये जाने क़े साथ ही कार्यान्वयन हेतु आवश्यक निर्देश जारी किया गया, ताकि जनगणना का कार्य बिना किसी बाधा के सुचारु रूप से संपन्न हो सके.बीडीओ ने सभी प्रगणकों को निर्देश देते हुए कहा की सुपरवाइजर के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्य का निष्पादन करे. कार्य क़े दौरान समस्या की स्थिति में प्रगणक अपने सुपरवाइजर से संपर्क करते हुए समस्या का निदान करे. समस्या समाधान नहीं होने पर प्रखंड नियंत्रण कक्ष या चार्ज पदाधिकारी से संपर्क किया जाए. सुपरवाइजरों को 2 मई तक अपने प्रगणकों के साथ बैठक कर सीमांकन एवं नजरी नक्शा तैयार करने का आदेश दिया गया है. इससे 2 मई से प्रारंभ हो रहे जनगणना कार्य को सुलभ व सुगम बनाया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >