BANKA पंजवारा में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महर्षि मेंही की 142वीं जयंती
स्थानीय बाजार स्थित संतमत सत्संग मंदिर में गुरुवार को ब्रम्हलीन महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 142वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई.
पंजवारा (बांका ) से गौरव कश्यप की रिपोर्ट BANKA NEWS :
स्थानीय बाजार स्थित संतमत सत्संग मंदिर में गुरुवार को ब्रम्हलीन महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 142वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई. कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक पुष्पांजलि के साथ हुआ, जहाँ श्रद्धालुओं ने महर्षि मेंही के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए.
नगर में निकाली गयी प्रभात-फेरी
जयंती के अवसर पर महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं द्वारा भव्य प्रभात-फेरी निकाली गई.यह प्रभात-फेरी पंजवारा बाजार, पाकड़ गाछ, काली मंदिर और पुराना हाट होते हुए बजरंगबली चौक तक गई.इस दौरान पूरा क्षेत्र ‘महर्षि मेंही अमर हैं’ और ‘सबका ईश्वर एक है’ के नारों से गुंजायमान रहा.
आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित
प्रभात-फेरी के पश्चात सत्संग मंदिर में विशेष पूजा, सत्संग, भजन और सामूहिक ध्यान का आयोजन किया गया. प्रवचन के माध्यम से महर्षि जी के उपदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया. कार्यक्रम का समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ. आयोजन को सफल बनाने में पंजवारा क्षेत्र के समस्त सत्संग प्रेमियों और भक्तों ने सक्रिय भूमिका निभाई.