बांका में स्वच्छता के दावे फेल, सड़क किनारे पड़े कचरे से दुकानदार पड़ रहे बीमार

Banka News: बांका में स्वच्छता के दावे तब फेल होते हुए दिखे, जब शहर में सफाई कर्मियों ने नाले का कचरा उठाकर सड़क के किनारे सूखने के लिए रख दिया. कचड़े की बदबू और डस्ट से स्थानीय दुकानदारों और लोगों को खासा परेशानी हो रही है.

Banka News: बांका शहर के शिवाजी चौक के वार्ड संख्या 13 में कचरे को नाले से निकालकर सड़कों पर छोड़ दिए जाने से स्थानीय दुकानदार और राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. जहां एजेंसी के सफाई कर्मी द्वारा पिछले तीन दिनों से गीला कचरा सड़क पर फेंक दिया जा रहा. कचरे के लंबे वक्त तक पड़े रहने से कुछ स्थानीय दुकानदारों को सांस और हृदय से जुड़ी बीमारी अपने चपेट में ले रही हैं.

स्थानीय दुकानदारों ने क्या बताया?

स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, शिकायत के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया. कचरा ज्यादा दिन पड़े होने और सूखने की वजह से उसका डस्ट उड़कर स्थानीय दुकानदार के दुकानों में घुस जाता है. जिससे उन्हें स्वांस सबंधी कई परेशानी हो रही है.साथ ही हृदयरोग सहित अन्य रोग भी हो रहें हैं.

उनका कहना है कि शिकायत करने के बावजूद सफाई एजेंसी और नगर प्रशासन की तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया गया है. जिसके बाद स्थानीय दुकानदारों ने नगर प्रशासन के विरुद्ध मोर्चा खोलने का निर्णय लिया है.

कचरे को जल्द उठाकर सही जगह पर रखने का है नियम

नगर परिषद के नियमों के मुताबिक, गिले कचरे को तुरंत उठा कर सही जगह पर रखना होता है. लेकिन सफाई कर्मी शहर में कचरे को सड़क किनारे रख कर छोड़ दे रहे है, जिससे दुकानदारों और राह पर चलने वाले लोगों को समस्या उठानी पड़ रही है.

Also Read पटना में 2 मई से शुरू होगा बुलडोजर एक्शन, नौ टीमें सड़क से हटाएंगी हर अवैध कब्जा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By kumarsuryakant

kumarsuryakant is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >