शादी की सालगिरह पर बहन-बहनोई ने गिफ्ट में दिया गैस सिलिंडर

अमेरिका-इजराइल व ईरान महायुद्ध के असर से वर्तमान में उत्पन्न रसोई गैस सिलिंडर (एलपीजी) संकट के बीच कटोरिया में एक अनोखा मामला सामने आया है.

एलपीजी संकट के बीच व्यवहारिक व अनोखा उपहार बना चर्चा का विषय

कटोरिया. अमेरिका-इजराइल व ईरान महायुद्ध के असर से वर्तमान में उत्पन्न रसोई गैस सिलिंडर (एलपीजी) संकट के बीच कटोरिया में एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां शादी की सालगिरह पर बहन व बहनोई द्वारा भरा हुआ गैस सिलिंडर भेंट कर जहां एक ओर व्यवहारिक व अनोखा विचार प्रस्तुत की है. वहीं यह गिफ्ट चर्चा का भी विषय बन गया है. कटोरिया बाजार के बांका रोड निवासी बीपीएससी शिक्षक रौशन कृष्ण को शादी की सालगिरह पर प्रोफेसर दंपती सह रिश्ते की सगी बहन डॉ रेशम विजयरत्ने व बहनोई डॉ सुमन कुमार द्वारा भागलपुर से भरे हुए रसोई गैस सिलिंडर उपहार स्वरूप भेंट किया गया. आमतौर पर लोग किसी भी फंक्शन में जाते हैं तो कोई ना कोई गिफ्ट लेकर ही पहुंचते हैं. जिसमें पैसों से भरा लिफाफा या कई तरह की पैक की हुई चीजें शामिल रहती है, लेकिन तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर बहन-बहनोई द्वारा वर्तमान परिप्रेक्ष्य में उपहार स्वरूप भेंट किया गया रसोई गैस सिलिंडर ने सबको हंसी के ठहाके लगाने पर मजबूर कर गया. उपस्थित सभी रिश्तेदार भी इसको इंज्वॉय करते दिखे. सभी लोगों ने इस यूनिक गिफ्ट की काफी तारीफ की. विदित हो कि वर्तमान में चल रहे घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत के मद्देनजर कटोरिया सहित अधिकांश गैस एजेंसियों द्वारा बुकिंग की सीमा 25 दिनों से बढ़ा कर 45 दिन कर दिया गया है. जिस कारण बड़े परिवार में गैस सिलिंडर की उपलब्धता के लिए काफी परेशानी भी उत्पन्न हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak kumar choudhary

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >