शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के भरतशिला गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. गांव की सुलेखा देवी पति स्व गोविंदपुरी ने शनिवार को थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित आवेदन दिया. आवेदन में गांव के ही विजय तुरी और महादेव तुरी पर आरोप लगाया है कि उनके हिस्से की जमीन पर आरोपित जबरन शौचालय की टंकी बनवाने की कोशिश कर रहे थे. निर्माण कार्य का विरोध किया तो दोनों आरोपित भड़क गये और घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. घटना के बाद पीड़िता थाना पहुंची और पुलिस पदाधिकारी से न्याय की गुहार लगायी. पीड़िता ने पुलिस से मांग किया है कि उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाय. वहीं आरोपित पक्ष ने अपने ऊपर लगाये गये आरोपों को बेबुनियाद बताया है. पुलिस पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.
जमीन विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट
शंभुगंज थाना क्षेत्र के भरतशिला गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है.
