साहेबगंज मथुरा गांव में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के साहेबगंज मथुरा गांव निवासी आशुतोष कुमार पंडित ने थाना में लिखित आवेदन देकर मारपीट किये जाने का मामला दर्ज कराया है.

बेलहर. थाना क्षेत्र के साहेबगंज मथुरा गांव निवासी आशुतोष कुमार पंडित ने थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही सरदयाल पंडित, बबलू पंडित, संदीप कुमार, ममता देवी के विरुद्ध गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराया है. उसने अपने लिखित बयान में बताया कि मैं अपने नये घर से पुराने घर जा रहा था, तभी उक्त व्यक्ति अपने घर के पास रोक कर घेर लिया तथा गाली-गलौज करने लगा. विरोध करने पर मारपीट करने लगे. मैं किसी तरह अपना जान बचाकर वहां से भाग गया तो उक्त व्यक्ति ने घर में घुसकर मेरे साथ मारपीट की. जब मेरी मां मुझे बचाने आई तो उसके साथ भी मारपीट कर जख्मी कर दिया. 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाए तब उक्त व्यक्ति वहां से भागा. इसके बाद मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >