घरेलू विवाद में महिला को मारपीट कर किया जख्मी

शंभुगंज थाना क्षेत्र के शंभुगंज बाजार में घरेलू विवाद में एक महिला के साथ उसके ही पति और ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट किया जाने का मामला सामने आया हैं.

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के शंभुगंज बाजार में घरेलू विवाद में एक महिला के साथ उसके ही पति और ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट किया जाने का मामला सामने आया हैं. घटना के बाद जख्मी महिला ने थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगायी है. पीड़ित महिला सोनी देवी पति टुनटुन साह ने बताया कि शनिवार की सुबह वह अपने पति टुनटुन साह से घर का सामान लाने के लिए कुछ रुपये मांग की. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गयी, जो देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया. महिला ने बताया कि विवाद बढ़ने पर पति टुनटुन साह के साथ-साथ ससुराल के सदस्य देव कुमार, शिवेंदु शाह और निर्मला देवी ने घर में घुसकर गाली-गलौज करने के साथ मारपीट की. मारपीट में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जख्मी महिला सोनी देवी ने थाना पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. वहीं सभी आरोपी ने आरोप को बेबुनियाद बताया है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >