दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवक जख्मी, दो रेफर

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलिया व समुखिया मोड़ के समीप सड़क दुर्घटनाओं में तीन बाइक सवार युवक जख्मी हो गये.

बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलिया व समुखिया मोड़ के समीप सड़क दुर्घटनाओं में तीन बाइक सवार युवक जख्मी हो गये. सभी जख्मी का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया. जिसमें दो को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. पहली घटना बांका-ढाकामोड़ मुख्य मार्ग स्थित तेलिया के समीप हुई. जहां ऑटो की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति जख्मी हो गये. जख्मी को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. जानकारी के अनुसार, कठौन निवासी अजय सिंह बाइक से बांका आ रहे थे. इसी दौरान तेलिया के समीप एक ऑटो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी. जिसमें वह बाइक लेकर गिर गये और जख्मी हो गये, जबकि दूसरी घटना समुखिया मोड़ के पास हुई. जहां टोटो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गये. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों युवकों को मायागंज अस्पताल रेफर किया गया. जानकारी के अनुसार, केनुआर गांव निवासी मोंटी सिंह एवं बादल सिंह किसी काम के लिए बांका आ रहे थे. इसी दौरान समुखिया के पास एक टोटो ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें वह गिरकर जख्मी हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >