उमस भरी गर्मी में बढ़ा बिच्छू और जहरीले जीवों का खतरा, अस्पताल पहुंच रहे लगातार मरीज

Scorpion Sting Cases Rising in Katoria : कटोरिया और आसपास के इलाकों में उमस भरी गर्मी के बीच अब विषैले जीव-जंतुओं का खतरा भी बढ़ने लगा है. सांप, बिच्छू और जहरीले कीड़ों के काटने की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है. मंगलवार को बिच्छू दंश के दो गंभीर मामले सामने आए, जिसके बाद दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.

कटोरिया बांका से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :

गर्मी और उमस बढ़ने के साथ ही क्षेत्र में विषैले जीव-जंतुओं का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है. कटोरिया एवं आसपास के गांवों में बिच्छू और जहरीले कीड़ों के काटने की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है.

बिच्छू के डंक से बालक और महिला घायल

मंगलवार को बिच्छू दंश से जख्मी एक बालक और एक महिला को गंभीर हालत में कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. घायलों में भेमिया गांव निवासी मुरारी यादव का 10 वर्षीय पुत्र राजवीर कुमार और कुबड़ीबेल गांव निवासी अर्जुन यादव की 25 वर्षीय पत्नी मुनिया देवी शामिल हैं.

अस्पताल में किया गया प्राथमिक उपचार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार ने दोनों मरीजों का प्राथमिक उपचार किया. डॉक्टरों की निगरानी में दोनों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

झाड़-फूंक नहीं, तुरंत अस्पताल पहुंचें

डॉ विनोद कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सांप, बिच्छू या किसी जहरीले कीड़े के काटने पर झाड़-फूंक और अंधविश्वास में समय बर्बाद न करें. मरीज को तुरंत अस्पताल लेकर आएं ताकि समय पर सही इलाज मिल सके और जान बचाई जा सके.

गर्मी में क्यों बढ़ जाता है खतरा

विशेषज्ञों के अनुसार उमस और तेज गर्मी के दौरान सांप, बिच्छू और अन्य विषैले जीव अपने बिलों से बाहर निकल आते हैं. खेतों, लकड़ी के ढेर, पुराने घरों और नम जगहों पर इनका खतरा ज्यादा रहता है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और बच्चों पर विशेष नजर रखने की सलाह दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >