शहर से लापता बालक तीसरे दिन पहुंचा थाना, पुलिस ने पूछताछ के बाद परिजनों को सौंपा

शहर स्थित गांधी चौक के समीप से गत बुधवार को गायब हुए एक बालक को पुलिस ने तीसरे दिन यानि शुक्रवार को सकुशल बरामद कर लिया है.

बांका. शहर स्थित गांधी चौक के समीप से गत बुधवार को गायब हुए एक बालक को पुलिस ने तीसरे दिन यानि शुक्रवार को सकुशल बरामद कर लिया है. बरामद बालक ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वे बुधवार को रेलवे स्टेशन से गांधी चौक पर पहुंचा. जहां से फिर बांका रेलवे स्टेशन पर चला गया और वहां से ट्रेन पकड़ कर भागलपुर होते हुए कटिहार चला गया. कटिहार में कुछ समय घूमने के बाद फिर बालक ट्रेन पकड़ कर बांका पहुंचा. मालूम हो कि बाराहाट थाना क्षेत्र के ककरिया निवासी नेमानी यादव का पुत्र दीपक उर्फ अमित कुमार दो दिन पूर्व बाराहाट रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर अपनी मां पिंकी देवी के साथ बांका रेलवे स्टेशन आया. जहां दीपक को उसकी मां पिंकी देवी ने स्टेशन के समीप लगे एक टोटो पर बैठा कर आरएमके स्कूल के समीप किराया के मकान में रह रहे मामा के पास जाने की बात कही. लेकिन बालक अपने मामा के रूम पर नहीं गया और घूमने की नीयत से भागलपुर होते हुए कटिहार चला गया. वहीं पुलिस पदाधिकारी ने पूछताछ के बाद बालक को परिजन के हवाले कर दिया, जिसके बाद परिजन ने राहत की सांस ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >