करहरिया मुहल्लावासी गंदगी में जीने को विवश

बांका : शहर स्थित करहरिया मुहल्ले में आये दिन गंदगी का अंबार लगा रहता है. मुहल्ले के विभिन्न गलियों में यत्र-तत्र कूड़ा कचरा फैला हुआ है. जिससे मुहल्ले वासी व आम लोगों को खासे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस मुहल्ले के लोग प्रतिदिन कचरे से होकर गुजरने को विवश है. लेकिन इस […]
बांका : शहर स्थित करहरिया मुहल्ले में आये दिन गंदगी का अंबार लगा रहता है. मुहल्ले के विभिन्न गलियों में यत्र-तत्र कूड़ा कचरा फैला हुआ है. जिससे मुहल्ले वासी व आम लोगों को खासे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस मुहल्ले के लोग प्रतिदिन कचरे से होकर गुजरने को विवश है. लेकिन इस ओर ना तो वार्ड पार्षद और ना ही अधिकारी का ध्यान आकृष्ट हो पाया है. जिससे इन घनी आबादी वाली मुहल्ले के लोग गंदगी का दंश झेलने को विवश हैं.
जबकि नगर पंचायत द्वारा करहरिया मुहल्ले के विभिन्न गलियों में नाला का निर्माण कराया गया है. लेकिन इसे अब तक पूरा नहीं कराया गया है. देखने से ऐसा लगता है कि योजना को पूरा करने के पहले ही इसकी राशि खत्म हो गयी हो. वहीं मुहल्ले का पानी निकासी का कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गयी है. जिस कारण मुहल्ले के कई जगहों पर गंदा पानी यत्र-तत्र बहते रहता है. और मुहल्ले में सालों भर गंदे पानी का जमाव बना रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




