सात का वेतन काटने का निर्देश

Published at :04 Oct 2017 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
सात का वेतन काटने का निर्देश

कटोरिया : प्रखंड प्रमुख प्रमोद कुमार मंडल ने मंगलवार को अपने चैंबर में सभी आवास सहायकों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलायी. प्रधानमंत्री आवास योजना में व्यापक पैमाने पर मिल रही अनियमितता की शिकायत के मद्देनजर यह बैठक बुलायी गयी थी. लेकिन बैठक में आवास पर्यवेक्षक के अलावा सिर्फ तीन आवास सहायक ही शामिल हुए. पूर्व […]

विज्ञापन

कटोरिया : प्रखंड प्रमुख प्रमोद कुमार मंडल ने मंगलवार को अपने चैंबर में सभी आवास सहायकों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलायी. प्रधानमंत्री आवास योजना में व्यापक पैमाने पर मिल रही अनियमितता की शिकायत के मद्देनजर यह बैठक बुलायी गयी थी. लेकिन बैठक में आवास पर्यवेक्षक के अलावा सिर्फ तीन आवास सहायक ही शामिल हुए.

पूर्व सूचना के बावजूद अन्य सभी आवास सहायक बैठक में आये ही नहीं. प्रमुख ने बीडीओ को अनुपस्थित सात आवास सहायकों का एक दिन का वेतन काटने एवं स्पष्टीकरण की मांग करने का निर्देश दिया. अनुपस्थित आवास सहायकों में शानू शाश्वत, विभाष चंद्र ज्योति, दीपक कुमार पासी, एस आलम, विनोद कुमार यादव, जयंत कुमार व प्रिंस कुमार पीयूष शामिल हैं. एक आवास सहायक साजन कुमार दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं. बैठक में मौजूद आवास पर्यवेक्षक व आवास सहायकों को प्रमुख प्रमोद कुमार मंडल व उपप्रमुख बालेश्वर दास ने साफ शब्दों में कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीब लाभुकों से अवैध वसूली किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

योजना में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जाय. योग्य लाभुक योजना से वंचित नहीं हों और अयोग्य लाभुकों को योजना का लाभ नहीं मिले इसका पूरा ध्यान रखा जाय. अगली बैठक में सभी आवास सहायकों को योग्य एवं अयोग्य लाभुकों की सूची भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. प्रमुख ने बीडीओ को देवासी पंचायत के आवास सहायक सावित्री कुमारी को दूसरा पंचायत आवंटित करने का निर्देश भी दिया है. इस मौके पर प्रमुख प्रमोद कुमार मंडल, उपप्रमुख बालेश्वर दास, पंसस मनीष कुमार सुमन, आवास पर्यवेक्षक तुलसी रंजन दास, आवास सहायक सावित्री कुमारी, दीनबंधु कुमार, दयानंद राम मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन