खुदीराम बोस और जगतपति कुमार को शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि, युवाओं को उनके आदर्शों से सीख लेने का संदेश

Aurangabad News : औरंगाबाद में खुदीराम बोस और जगतपति कुमार के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. वक्ताओं ने उनके बलिदान को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया.

Aurangabad News : शहर के ब्लॉक मोड़ स्थित पृथ्वीराज चौक स्मृति भवन परिसर में पृथ्वीराज चौहान चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में भारत माता के अमर सपूत खुदीराम बोस की 118वीं शहादत तथा बिहार के अमर सेनानी जगतपति कुमार की 84वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी. इस दौरान ट्रस्ट के सदस्यों ने दोनों अमर शहीदों के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया.

कम उम्र में खुदीराम बोस ने दिखाया अदम्य साहस

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने कहा कि देश की आजादी के आंदोलन में खुदीराम बोस ने बेहद कम उम्र में ही ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया. उन्होंने अपने बलिदान से स्वतंत्रता आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान की. वक्ताओं ने कहा कि उनका संघर्ष और बलिदान आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है.

Also Read : नवादा में दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट का आरोप, पति ने की दूसरी शादी; 9 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

छात्र जीवन में ही शहीद हुए थे जगतपति कुमार

वक्ताओं ने कहा कि बिहार के अमर सेनानी जगतपति कुमार ने छात्र जीवन में ही देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर बिहार की वीरता और अस्मिता की रक्षा की. आजादी के आंदोलन में शहादत देने वाले सात अमर शहीदों में जगतपति कुमार का नाम भी अंकित है. उनके बलिदान को बिहार के स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा.

युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है दोनों शहीदों का जीवन

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि खुदीराम बोस और जगतपति कुमार का जीवन एवं बलिदान देश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है. उनके त्याग और संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता. देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले ऐसे वीर सपूतों के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

ट्रस्ट के पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद

मौके पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. ज्ञानेश्वर प्रसाद सिंह, डॉ. संजीव रंजन, वरीय सदस्य चंद्र प्रकाश विकास, कोषाध्यक्ष विकास कुमार सिंह, प्रवक्ता सुरेश विद्यार्थी, शिक्षक चंद्रकांत सिंह सहित अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे. सभी ने अमर शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया.

Also Read : सिरदला में निकली तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय के नारों से गूंजा पूरा शहर, बही देशभक्ति की धारा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष राज सिंघम

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >