Aurangabad News : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुधवार को रफीगंज प्रखंड मुख्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई. यात्रा में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अश्विनी, अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, बीपीआरओ अमर कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी जितेश कुमार समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मी हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए. यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया.
प्रखंड परिसर से शुरू होकर महाराजगंज पहुंची यात्रा
तिरंगा यात्रा प्रखंड परिसर से शुरू होकर महाराजगंज होते हुए पुनः प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर संपन्न हुई. यात्रा में शामिल लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए. रास्ते में स्थानीय लोगों ने भी तिरंगा यात्रा का स्वागत किया. बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मियों के हाथों में लहराते तिरंगे से माहौल पूरी तरह देशभक्तिमय बना रहा.
Also Read : सिरदला में निकली तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय के नारों से गूंजा पूरा शहर, बही देशभक्ति की धारा
युवाओं में देशभक्ति की भावना मजबूत करना उद्देश्य
प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अश्विनी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है. तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आम लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि सभी लोगों को अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदार रहते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए.
शहीदों की कुर्बानी को याद करने का अवसर है स्वतंत्रता दिवस
बीडीओ ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि उन वीर शहीदों की कुर्बानियों को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी. ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत होती है.
अधिकारी, जनप्रतिनिधि और कर्मी रहे शामिल
तिरंगा यात्रा में प्रखंड प्रशासन के पदाधिकारियों और कर्मियों के अलावा आवास पर्यवेक्षक अमित कुमार, डॉ. एके खेसारी, डॉ. मुकेश कुमार, प्रखंड समन्वयक मनोज कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष संतोष कुमार साहू, बबलू सिंह, मनोज यादव, उप प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश यादव, मुखिया बिंदेश्वर सिंह यादव, मुखिया प्रतिनिधि जैनुल अंसारी, राजेश कुमार, पंचायत समिति प्रतिनिधि छोटे शर्मा, अरमान खान, पीरामल फाउंडेशन से प्रीति मिश्रा, डाटा ऑपरेटर धनंजय कुमार समेत अन्य लोग शामिल रहे.
Also Read : नवादा में दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट का आरोप, पति ने की दूसरी शादी; 9 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
