हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा प्रखंड मुख्यालय

Aurangabad News : हसपुरा प्रखंड कार्यालय से हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने देशभक्ति के साथ भाग लिया.

Aurangabad News : हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर से उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई. तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया. तिरंगा लेकर निकले लोगों के उत्साह से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया.

अधिकारियों के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व बीडीओ पंकज कुमार, सीओ सुनील कुमार, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, बीईओ रंजीत कुमार, पीओ राजेश चौधरी और एमओ अभिनित कुमार ने किया. इस दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया.

Also Read : सिरदला में निकली तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय के नारों से गूंजा पूरा शहर, बही देशभक्ति की धारा

बस स्टैंड से मेन बाजार होते हुए पहुंची पुरानी दुर्गा मंदिर

तिरंगा यात्रा ब्लॉक परिसर से निकलकर बस स्टैंड मोड़, हाईस्कूल मोड़, पटेल चौक और मेन बाजार होते हुए पुरानी दुर्गा मंदिर पहुंची. इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए. इसके बाद तिरंगा यात्रा वापस प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई.

जनप्रतिनिधियों समेत दर्जनों लोग हुए शामिल

यात्रा में प्रमुख श्रीनिवास सिंह, उपप्रमुख सत्येंद्र चौधरी, बीस सूत्री अध्यक्ष चंद्रकांत मुन्ना, एसआई रविरंजन कुमार, सुगंध कुमार, रालोमो प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत वर्मा, कौशल शर्मा, शाह फैसल, राजू कुमार, कामाख्या नारायण सिंह, राजेंद्र सिंह और नरेश सिंह समेत दर्जनों लोग शामिल हुए. सभी ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारे लगाए.

शिक्षक, सेविका-सहायिका और कृषि कर्मियों ने भी लिया हिस्सा

तिरंगा यात्रा में गर्ल हाईस्कूल, कन्या मिडिल स्कूल, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बाला बिगहा मिडिल स्कूल के शिक्षक-कर्मी भी शामिल हुए. इसके अलावा सेविका-सहायिका, फेयर प्राइस डीलर संघ, प्रखंड कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार सहित प्रखंड एवं अंचल के कर्मियों और विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने भी यात्रा में भाग लिया. सभी के सामूहिक प्रयास से तिरंगा यात्रा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

Also Read : नवादा में दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट का आरोप, पति ने की दूसरी शादी; 9 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्यदेव सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >