नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के बाद पीड़ित परिवार से मिले राजद नेता

Aurangabad News : औरंगाबाद में 13 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद राजद नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और सुरक्षा व निष्पक्ष जांच की मांग की है.

Aurangabad News : माली थाना क्षेत्र के दूधमी गांव में 13 वर्षीय छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद रविवार को राजद नेताओं का एक शिष्टमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा. औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा के निर्देश पर नेताओं ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की ली जानकारी

शिष्टमंडल में शामिल राजद नेताओं ने बताया कि घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है. उनके अनुसार, पीड़ित परिवार और ग्रामीणों को कथित रूप से तरह-तरह की धमकियां दी जा रही हैं और मामले में समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है. नेताओं ने सरकार और प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की.

अस्वस्थता के कारण सांसद गांव नहीं पहुंचे

अस्वस्थ रहने के कारण सांसद अभय कुशवाहा स्वयं दूधमी गांव नहीं पहुंच सके. उन्होंने फोन पर पीड़ित परिजनों से बातचीत कर उनका हाल जाना और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.

Also Read : बेगूसराय में गंगा जी में स्नान के दौरान डूबा 10 वर्षीय बालक, तलाश में जुटे गोताखोर

राजद नेताओं ने सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

राजद नेताओं ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन को निष्पक्षता के साथ जांच करनी चाहिए. साथ ही पीड़ित परिवार पर किसी तरह का दबाव नहीं बने, इसके लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाने चाहिए.

Also Read : बेगूसराय में कार्बन क्रेडिट से किसानों की आय बढ़ाने की पहल, आईआईटी रूड़की के विशेषज्ञों ने किया अध्ययन

शिष्टमंडल में ये लोग रहे शामिल

शिष्टमंडल में प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, राजद प्रवक्ता डॉ. रमेश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष उदय उज्ज्वल, जिला पार्षद अनिल यादव, जिला पार्षद प्रतिनिधि राजेश शर्मा, राजेश गुप्ता, विनोद ठाकुर, अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सह मुखिया सरूण पासवान, मुखिया श्याम बिहारी पासवान, पूर्व प्रमुख मनोज यादव, विकास यादव, संजय यादव, विकास वर्मा, लव कुश कुमार, अमरजीत कुमार, कुणाल कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे.

Also Read : एनपीएस सोनमा में पौधरोपण कार्यक्रम, बच्चों ने लिया पौधों की देखभाल का संकल्प

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुधीर कुमार सिन्हा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >