महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता त्रस्त, सरकार तत्काल नियंत्रण करे : राजद

Aurangabad News : राजद नेता देवेंद्र सिंह ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर चिंता जताई है. उन्होंने सरकार से आवश्यक वस्तुओं के दाम कम करने और रोजगार नीति लागू करने की मांग की है.

Aurangabad News : राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि देश की आम जनता महंगाई और बेरोजगारी की दोहरी मार से पूरी तरह त्रस्त है. रोजमर्रा के उपयोग में आने वाली वस्तुओं की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से लोगों का घरेलू बजट बिगड़ गया है, लेकिन सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं दिख रही है. उन्होंने सरकार से महंगाई पर तत्काल नियंत्रण करने और रोजगार के लिए ठोस नीति लागू करने की मांग की.

खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों से बिगड़ा घरेलू बजट

देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि चीनी, गुड़, सरसों तेल, रिफाइंड तेल, आटा और चावल समेत कई आवश्यक खाद्य पदार्थों के दाम में बेतहाशा वृद्धि हुई है. उन्होंने दावा किया कि चीनी के मूल्य में करीब 40 प्रतिशत, गुड़ में 35 प्रतिशत, चावल में 30 प्रतिशत और खाद्य तेल की कीमत में लगभग 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है. त्योहार का मौसम सामने है और ऐसे में बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है.

Also Read : बेगूसराय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर संकुल स्तरीय कार्यशाला, शिक्षकों ने रखे विचार

सामाजिक सुरक्षा पेंशन और विकास कार्यों पर भी उठाये सवाल

राजद नेता ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन की स्थिति भी खराब है. उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्य लगभग ठप पड़े हैं. नियोजित शिक्षकों को चार-चार महीने तक वेतन नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार को आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कदम उठाने चाहिए.

Also Read : दिल्ली रैली में साहेबपुर कमाल से सैकड़ों कार्यकर्ता होंगे शामिल, भाकपा ने बैठक कर बनाई रणनीति

बढ़ते अपराध से लोगों में असुरक्षा : राजद नेता

देवेंद्र कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि बिहार में अपराध की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं. इससे आम लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है. उन्होंने सरकार से कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आम लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने की मांग की.

TRE-4 परीक्षा आयोजित कराने की मांग

राजद प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि TRE-1, TRE-2 और TRE-3 की तर्ज पर TRE-4 की भी परीक्षा आयोजित की जानी चाहिए. उन्होंने सरकार से अभ्यर्थियों की मांगों को गंभीरता से लेने और उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की. उन्होंने कहा कि रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ शिक्षक अभ्यर्थियों के हित में भी ठोस निर्णय लिया जाना चाहिए.

Also Read : बेगूसराय में दो दिन से लापता 30 वर्षीय युवक का कुएं में मिला शव, गांव में मची सनसनी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओमप्रकाश

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >