बतरे नदी किनारे अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, पोस्टमार्टम से होगा मौत के कारणों का खुलासा

Aurangabad News : औरंगाबाद के कुटुंबा थाना क्षेत्र में बतरे नदी किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी है।

Aurangabad News : कुटुंबा थाना क्षेत्र के दधपा दक्षिणवारी बिगहा गांव के समीप बतरे नदी के किनारे शनिवार शाम एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान पिपरा गांव निवासी 45 वर्षीय श्रवण कुमार सिंह के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, स्थानीय बच्चों ने नदी किनारे शव पड़ा देखा और इसकी सूचना ग्रामीणों को दी. इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल कुटुंबा थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष इमरान आलम के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा

थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट या जख्म के निशान नहीं मिले हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

परिवार में मचा कोहराम

बताया जाता है कि श्रवण कुमार सिंह की शादी नहीं हुई थी और वह परिवार के कमाऊ सदस्य थे. घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए. शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है.

Also Read : शेरघाटी में किशोर की पीट-पीटकर हत्या के बाद तनाव, डीएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, सभी पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ambuj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >