बीआरबीसीएल में बालिका सशक्तीकरण अभियान का भव्य शंखनाद, बच्चियों की दमदार सांस्कृतिक प्रस्तुति ने मोहा मन

Aurangabad News:औरंगाबाद जिले में बीआरबीसीएल (BRBCL) द्वारा बालिका सशक्तीकरण अभियान (GEM) 2026 का भव्य आयोजन किया गया. इस अभियान के तहत चयनित 50 बालिकाओं के समग्र विकास, शिक्षा और सुरक्षा का संकल्प लिया गया. इस दौरान बच्चों और संगिनी लेडीज क्लब द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं.

Aurangabad News: (औरंगाबाद से सुजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट):
औरंगाबाद जिले में बीआरबीसीएल द्वारा समाज की बेटियों को आगे बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बालिका सशक्तीकरण अभियान (गेम) कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक एलके बेहेरा और विशिष्ट अतिथि के रूप में बीआरबीसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) दीपक रंजन देहुरी उपस्थित रहे. दोनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया. इस गौरवशाली क्षण के साक्षी बनने के लिए चयनित बालिकाएं, उनके अभिभावक, बीआरबीसीएल के तमाम अधिकारी, कर्मचारी और कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे.

सुरक्षा और समग्र विकास का भरोसा, अभिभावकों को किया आश्वस्त

समारोह को संबोधित करते हुए बीआरबीसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक रंजन देहुरी ने बालिका सशक्तीकरण अभियान 2026 के लिए विशेष रूप से चयनित की गईं 50 होनहार बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया. उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से संवाद करते हुए उन्हें पूरी तरह आश्वस्त किया कि पूरे प्रशिक्षण सत्र के दौरान इन बेटियों की सुरक्षा, उत्तम देखभाल, खान-पान और उनके समग्र मानसिक व शारीरिक विकास का विशेष ध्यान रखा जाएगा. प्रशासन उन्हें हर जरूरी सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है.

गीत-संगीत और नृत्य की बिखरी छटा

भव्य उद्घाटन समारोह के दौरान आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पंडाल में मौजूद सभी अतिथियों का मन मोह लिया. इस रंगारंग कार्यक्रम में बालिका सशक्तीकरण अभियान 2024 एवं 2025 सत्र की पुरानी बालिकाओं, टाउनशिप के प्रतिभावान बच्चों तथा संगिनी लेडीज क्लब की सम्मानित सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. मंच पर बच्चों द्वारा पेश किए गए देशभक्ति और प्रेरणादायक गीतों व नृत्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरी महफिल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी.

सपनों को सच करने के लिए निरंतर प्रयास करें बेटियां: एलके बेहेरा

मुख्य अतिथि एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक एलके बेहेरा ने मंच से सभी बालिकाओं को उज्ज्वल भविष्य का शुभाशीष प्रदान किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बालिका सशक्तीकरण अभियान एनटीपीसी की एक बेहद महत्वपूर्ण और दूरदर्शी सामाजिक पहल है. यह अभियान शिक्षा, आत्मविश्वास और कौशल विकास के माध्यम से ग्रामीण परिवेश की बेटियों के जीवन और समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है. उन्होंने बालिकाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे कभी खुद को कमजोर न समझें और अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें. कार्यक्रम का शानदार समापन एक भव्य केक कटिंग के साथ हुआ, जिसमें सभी अधिकारी, प्रतिभागी बच्चे और अभिभावक बेहद उत्साह के साथ शामिल हुए.

Also Read: औरंगाबाद में दोमुहान पुल टूटने से परिवहन व्यवसाय ठप: बस मालिकों के सामने रोजी-रोटी का संकट, डीएम से लगाई गुहार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >