परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका, जांच की उठी मांग

औरंगाबाद कार्यालय : कुटुंबा के झिकटिया गांव के बसडीहा कैनाल से मिले अधेड़ के शव की पहचान हो गयी है. पुलिस ने शव को बरामद कर औरंगाबाद में पोस्टमार्टम के लिए लाया था. शव की पहचान कुसमा बसडिहा गांव निवासी व होमगार्ड जवान सुंदर पासवान के रूप में हुई है़ गुरुवार की सुबह जैसे ही […]
औरंगाबाद कार्यालय : कुटुंबा के झिकटिया गांव के बसडीहा कैनाल से मिले अधेड़ के शव की पहचान हो गयी है. पुलिस ने शव को बरामद कर औरंगाबाद में पोस्टमार्टम के लिए लाया था. शव की पहचान कुसमा बसडिहा गांव निवासी व होमगार्ड जवान सुंदर पासवान के रूप में हुई है़ गुरुवार की सुबह जैसे ही शव पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद लाया गया. वैसे ही परिजन व गांववाले अस्पताल में हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा करने लगे़ परिजनों का कहना है कि सुंदर पासवान की गर्दन पर घाव के निशान व अस्त-व्यस्त कपड़े हत्या की तरफ इशारा करते हैं. परिजनों का कहना है कि मामले की सही तरीके से जांच होनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




