Ara News : शूटिंग में स्वर्ण पदक जीतने पर पलक सिंह को विधायक ने किया सम्मानित

स्थानीय विधायक रामबिशुन सिंह लोहिया ने जगदीशपुर गढ़ निवासी कुंवर अभिजीत सिंह की पुत्री पलक सिंह को उनके आवास पर जाकर शाल और उपहार देकर सम्मानित किया.

जगदीशपुर. स्थानीय विधायक रामबिशुन सिंह लोहिया ने जगदीशपुर गढ़ निवासी कुंवर अभिजीत सिंह की पुत्री पलक सिंह को उनके आवास पर जाकर शाल और उपहार देकर सम्मानित किया. पलक सिंह ने नालंदा जिले में आयोजित राज्यस्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में 10 मीटर पिस्टल शूटिंग सब यूथ वूमेन वर्ग में स्वर���ण पदक जीतकर पूरे जगदीशपुर और भोजपुर जिले का नाम रोशन किया है. विधायक लोहिया ने पलक को बधाई देते हुए कहा कि उसने न सिर्फ अपने परिवार का बल्कि जिले का नाम भी ऊंचा किया है. उन्होंने कामना की कि वह आगे चलकर ओलंपिक में भाग लेकर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतें. पलक के पिता कुंवर अभिजीत सिंह स्वयं भी एक शूटिंग चैंपियन रह चुके हैं. पलक ने उनके नक्शे कदम पर चलते हुए यह उपलब्धि हासिल की है. यह उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा बन गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shah abid hussain

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >