भोजपुर: बड़हरा में खतरे के निशान तक पहुंचा गंगा का जलस्तर, दियारा के लोगों की बढ़ी चिंता

बड़हरा प्रखंड में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और खतरे के निशान को छू लिया है. निचले इलाकों और दियारा क्षेत्र में पानी फैलने लगा है, जिससे लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं. बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में बारिश की स्थिति पर आगे का जलस्तर निर्भर करेगा.

Arrah Ganga Water Level danger-mark: बड़हरा प्रखंड क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर लगातार तेजी से बढ़ रहा है. शुक्रवार की सुबह गंगा का जलस्तर बढ़कर 53.08 मीटर दर्ज किया गया, जो बड़हरा में निर्धारित खतरे के निशान के बराबर पहुंच गया है. जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से दियारा और नदी के आसपास के निचले इलाको मे रहने वाले लोगो की चिंता बढ़ गई है. बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में बारिश की स्थिति पर जलस्तर की आगे की स्थिति निर्भर करेगी. पिछले छह दिनों के आंकड़ों पर गौर करें तो गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है. 15 अगस्त को जलस्तर 50. 35 मीटर था, जो 16 अगस्त को बढ़कर 50.70 मीटर, 17 अगस्त को 50.90 मीटर, 18 अगस्त को 51.52 मीटर, 19 अगस्त को 51.94 मीटर और 20 अगस्त को 52.38 मीटर पहुंच गया. इसके बाद 21 अगस्त की सुबह जलस्तर 53.08 मीटर दर्ज किया गया. यानी छह दिनो मे जलस्तर करीब 2.73 मीटर बढ़ गया है.

निचले इलाकों में फैलने लगा पानी

गंगा के बढ़ते जलस्तर का असर अब प्रखंड क्षेत्र के निचले इलाको मे दिखाई देने लगा है. कई जगहो के बधार मे पानी फैलने लगा है. नेकनामटोला, केशोपुर, करजा, बखोरापुर समेत आसपास के गांवो के लोगो मे बाढ़ को लेकर चिंता बढ़ गई है. ग्रामीणो का कहना है, कि यदि जलस्तर इसी गति से बढ़ता रहा तो आने वाले दिनो मे ग्रामीण सड़को पर भी पानी पहुंच सकता है. जिससे आवागमन प्रभावित होने की आशंका है.

दियारा से लौटने लगे सब्जी उत्पादक

जलस्तर बढ़ने के कारण दियारा क्षेत्र में सब्जी की खेती करने वाले ग्रामीण भी सुरक्षित स्थानों की ओर लौटने लगे हैं। ग्रामीण साधु यादव ने बताया कि वे लोग दियारा क्षेत्र में सब्जी की खेती करते है. गंगा का पानी तेजी से बढ़ने के बाद वे जरूरी सामान समेटकर नाव के सहारे वापस लौट आए है. दियारा मे खेतो के आसपास पानी बढ़ने से किसानो को फसल और सामान के नुकसान की भी चिंता सताने लगी है.

दियारा से लौट रहे सब्जी व्यवसायी

बारिश पर निर्भर करेगा आगे का जलस्तर

बाढ़ नियंत्रण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, यदि ऊपरी हिस्सो मे बारिश कम हुई तो अगले दो-तीन दिनो मे गंगा के जलस्तर मे वृद्धि की रफ्तार कम हो सकती है. वही यदि ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र मे लगातार बारिश होती रही तो जलस्तर मे और वृद्धि की संभावना बनी रहेगी. प्रशासन और ग्रामीण गंगा के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है. बढ़ते पानी को देखते हुए निचले इलाको मे रहने वाले लोगो को भी सतर्क रहने की जरूरत है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार सिंह

संतोष कुमार सिंह 20 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं. प्रिंट, डिजिटल और प्रमुख मीडिया ऐप्स (न्यूज प्लेटफॉर्म्स) पर काम का अनुभव रखने वाले संतोष की राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति की खबरों पर पैनी नजर रहती है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >