ऐतिहासिक होगी नव संकल्प जनसभा : राजू

बैठक में जिले के सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष मौजूद रहे

आरा

. लोजपा रामविलास का वीर कुंवर सिंह स्टेडियम रमना मैदान में होनेवाली आठ जून की नव संकल्प जन सभा की तैयारी की समीक्षा बैठक रेड क्रॉस भवन के सभागार में हुई. बैठक में जिले के सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष मौजूद रहे. अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने की.

कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा बैठक में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी एवं जिला प्रभारी पंकज पासवान को कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया. राजू तिवारी ने तैयारी की समीक्षा के क्रम में बताया कि आठ जून को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान वीर कुंवर सिंह स्टेडियम रमना मैदान आरा में नव संकल्प जन सभा को संबोधित करेंगे, जिसमें आरा के अलावे पटना पश्चिमी, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद तथा अरवल जिला आदि जगहों से लाखों कार्यकर्ता भाग लेंगे. उन्होंने सभी प्रखंड अध्यक्षों को निर्देशित किया कि चिराग पासवान के विजन को जन-जन तक पहुंचाना तथा सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अपने-अपने प्रखंड अध्यक्षों के साथ बैठक कर सभी पंचायत अध्यक्षों एवं हमारे नेता चिराग को चाहनेवालों को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आग्रह करें. आरा की नव संकल्प जन सभा ऐतिहासिक होगी. तिवारी ने कहा कि हम सभी एनडीए गठबंधन के साथी एक हैं. जिला से पंचायत तक पांचों दल के अध्यक्ष एक साथ बैठ रहे हैं. उन्होंने कहा कि 2025 का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे. गठबंधन धर्म चट्टानी एकता के साथ निभाते हैं और 2025 में मुख्यमंत्री की कोई वैकेंसी नहीं है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी पंकज पासवान ने सभी अध्यक्षों को कहा कि जल्द ही प्रखंड प्रभारियों की नियुक्ति कर प्रचार प्रसार करें. कार्यक्रम में मंच संचालन छात्र प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विकास सिंह ने किया तथा सभा को संबोधित करनेवालों में विजय सिंह, यादव रामसकल भोजपुरिया, अमित सोलंकी, आकाश कुमार, संतोष पासवान, कामेश्वर पासवान, राजेश साहू, लीला शर्मा, प्रमोद पासवान, धीरज अधिवक्ता, शाहनवाज बलि, डॉक्टर प्रवीण कुमार, अजय विद्यार्थी, श्यामकुमार मनु, अजय पासवान, रमेश रेशमिया, ललन पासवान सहित दर्जनों पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >