भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे गड्ढे में गिरने से वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Arrah Road Accident: भोजपुर में सड़क किनारे बने गड्ढे में गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने इससे इनकार कर दिया.

Arrah Road Accident:(दीपक गुप्ता) भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड अंतर्गत पचैना-धर्मपुर मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे हुआ. घटना में सड़क किनारे बने गड्ढे में गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक का माहौल है. मृतक की पहचान पचैना गांव निवासी बिंदालाल बिंद (62 वर्ष) के रूप में हुई है. वह स्वर्गीय राजा बिंद के पुत्र थे. परिजनों के अनुसार, बिंदालाल बिंद मंगलवार सुबह घर से निकले थे. उस समय क्षेत्र में बारिश शुरू होने वाली थी.काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोग चिंतित हो गए.

काफी देर तक नहीं लौटने पर शुरू हुई खोजबीन

परिजनों ने बताया कि बारिश समाप्त होने के बाद परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश शुरू की. आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका. इससे परिवार की चिंता और बढ़ गई. खोजबीन के दौरान गांव के बाहरी इलाके में स्थित एक गहरे गड्ढे के पास लोगों की नजर पड़ी. यह गड्ढा नाले के पानी के निकास के लिए बना हुआ था, जहां बारिश का पानी जमा हो गया था.जब ग्रामीणों ने नजदीक जाकर देखा तो गड्ढे में एक व्यक्ति का शव औंधे मुंह पड़ा मिला.

गड्ढे में मिला शव, मची अफरा-तफरी

शव की पहचान बिंदालाल बिंद के रूप में होते ही परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई. घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. लोगों का मानना है कि बारिश और फिसलन के कारण वृद्ध का पैर फिसल गया होगा, जिससे वह गड्ढे में गिर गए और उनकी मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है. स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे बने गहरे गड्ढों को हादसे का कारण बताते हुए प्रशासन से सुरक्षा उपाय करने की मांग की है.

सूचना पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही गीधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, आरा भेजने की तैयारी की. हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर परिवार के लोगों ने स्वेच्छा से मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया. पुलिस ने बताया कि मामले में परिजनों की ओर से किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई है.

सुरक्षा व्यवस्था की उठी मांग

घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क किनारे बने खतरनाक गड्ढों को भरवाने और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में ऐसे खुले गड्ढे हादसों को न्योता देते हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाना आवश्यक है.

Also0 Read:रोहतास में नगर पंचायत की लापरवाही की खुली पोल, सड़क बना तालाब; जलजमाव से परेशान लोग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >