भोजपुर : डिवाइडर पार कर रहे ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की हालत गंभीर

Koilwar Road Accident : आरा-छपरा फोरलेन पर दौलतपुर बोरिंग के पास एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. ट्रक द्वारा गलत दिशा से आकर टक्कर मारने की घटना के बाद स्थानीय लोग गलत दिशा में वाहनों के संचालन पर सख्ती से रोक लगाने की मांग कर रहे हैं.

Koilwar Road Accident : आरा-छपरा फोरलेन पर रविवार को दौलतपुर बोरिंग के समीप सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान बबुरा थाना क्षेत्र के कोल्हरामपुर गांव निवासी साधु राय के पुत्र विशाल कुमार उर्फ भोंदू के रूप में हुई है. हादसे में युवक के हाथ, पैर व सिर में गंभीर चोटें आई हैं.

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ट्रक डिवाइडर पार कर विपरीत लेन में प्रवेश कर रहा था. इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

अस्पताल में इलाज और रिश्तेदार के यहां जाने की बात

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि विशाल कुमार बाइक से बिहटा थाना क्षेत्र के अमनाबाद स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेट) देने जा रहा था.

गलत दिशा में वाहनों के संचालन पर रोक की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने फोरलेन पर गलत दिशा में वाहनों के संचालन पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है. लोगों का कहना है कि डिवाइडर पार कर विपरीत दिशा में वाहन चलाने की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. प्रशासन को ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.

Also Read : डेहरी EO डॉ. विमल कुमार हत्याकांड : पत्नी ने ड्राइवर के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गांव के लोगों ने की कार्रवाई की मांग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak kumar gupt

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >