घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव

घरेलू विवाद में आत्महत्या की आशंका

अररिया. शहर के वार्ड संख्या 10 में लॉ कॉलेज के समीप स्थित एक घर में महिला का शव फांसी का फंदे पर मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतका वार्ड संख्या 10 निवासी बबलू मित्रा की 45 वर्षीय पत्नी प्रीतम देवी उर्फ रिमा देवी रूप में हुई. स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने कई बार आवाज लगायी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद दरवाजा धक्का देकर खोला गया तो देखा की फंदे से महिला का शव लटका मिला. यह देखकर सभी लोग सन्न रह गये. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतका महिला के पति बबलू मित्रा ने बताया कि उनकी पत्नी ने घरेलू विवाद में आत्महत्या कर ली है. उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात्रि उनकी पत्नि से उनका व बच्चों के बीच में घरेलू काम-काज को लेकर विवाद हुआ था. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल की जांच की. आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >