महिला पर जानलेवा हमला, लूटपाट का आरोप

महिला ने थाना में दर्ज कराया मामला

अररिया. ताराबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 06, झौवा गांव में बीते 11 फरवरी को एक महिला के घर पर दबंगों ने जानलेवा हमला, मारपीट, लूटपाट व तोड़फोड़ की घटना सामने आयी है. पीड़िता शाहीन परवीन, 29 वर्ष, पति सरवर आलम, निवासी झौवा ने थाना में दिये आवेदन में आरोप लगाया है कि शाम छह बजे गांव के ही कयामुद्दीन, हाशिम, अरसीदा, छुतहरिया सहित 4-5 अज्ञात लोगों ने मिलकर उसके घर के पीछे लगी बाड़ी की टाटी जबरन हटाने का प्रयास किया. पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान मारने की नीयत से लोहे के रॉड, लाठी-डंडा व अन्य हथियारों से हमला कर दिया. कयामुद्दीन ने सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं. शोर सुनकर बचाने आये पति सरवर आलम व अन्य परिजनों को भी बेरहमी से पीटा गया, जिससे वे भी गंभीर रूप से घायल हो गये. इसके बाद सभी आरोपी घर में घुस गये व जमकर तोड़फोड़ की व बक्से में रखे लगभग तीन लाख रुपये नकद व लगभग दो लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के जेवरात लूट लिए. साथ ही पीड़िता के कपड़े फाड़कर उसे बेइज्जत भी किया गया. घटना के दौरान आसपास के ग्रामीणों के जुटने पर किसी तरह पीड़ित परिवार की जान बच सकी. घायलों को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया. जहां उनका इलाज जारी है. इस संबंध में ताराबाड़ी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है, मामले का अनुसंधान जारी है,

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >