धोखे से हस्ताक्षर लेकर निकाल लिये जीविका के पैसे, किया प्रदर्शन

मामले की निष्पक्ष जांच कर करें दोषियों पर कार्रवाई

भरगामा. प्रखंड क्षेत्र जयनगर पंचायत वार्ड संख्या 09 में संचालित नंदिनी जीविका की सदस्य नीतू देवी पति अनिल झा, प्रियंका देवी पति ललन झा, प्रीति झा पति दिलखुश झा, बीना देवी पति राजकुमार झा, चंदा देवी पति पवन झा, सीमा देवी पति धीरेंद्र झा, रूपा देवी पति जीवानंद झा, हेमा देवी पति महेश्वर झा, पार्वती देवी पति दिलखुश झा ने बताया सीएम नूतन देवी पति स्व विजय साह, सदस्य संजुला देवी पति स्व दिनेश झा, चंदन झा पिता दिनेश झा ने समूह लोन महथावा स्थित बिहार ग्रामीण बैंक से 05 लाख का लोन की निकासी अन्य सदस्यों के खाते से धोखे से हस्ताक्षर बनवाकर कर ली. अन्य सदस्यों में वितरित नहीं किया गया. जबकि सदस्यों से 500 लिया गया. इसके बाद सीएम नूतन देवी ने कहा कि आप सभी सदस्यों का सदस्यता खत्म हो गया है व ग्रुप भी बंद हो गया है. इसको लेकर आक्रोशित महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई व लोन की राशि दिलाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे प्रशासन से शिकायत कर आंदोलन तेज करेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >