एमडीएम में कीड़ा मिलने पर बच्चों व अभिभावकों ने किया हंगामा

ग्रामीणों ने शिक्षक पर लगाये कई गंभीर आरोप

बथनाहा. एमडीएम में कीड़ा मिलने के बाद छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. घटना बथनाहा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय फेना की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद आक्रोशित अभिभावकों व छात्रों ने घटना के लिए जिम्मेदार प्रधान शिक्षिका सुनीता कुमारी के तत्काल तबादले की मांग की. उन्होंने स्कूल में साफ-सफाई की कमी पर भी गंभीर सवाल उठाया. आक्रोशित लोगों ने बताया कि मिड-डे मील में कीड़ा मिलने से बच्चों का स्वास्थ्य खतरे में पड़ गया है. अभिभावकों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद स्कूल प्रशासन ने कोई सुधार नहीं किया. जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई. घटना के संबंध में सरपंच प्रतिनिधि मुख्तार आलम ने बताया कि मंगलवार को ही सूचना मिली थी कि सब्जी बनाने के लिए लाए गए सोयाबीन में कीटाणु है. जिसकी सूचना तत्काल रसोइया ने प्रधान शिक्षिका को दी. लेकिन प्रधान शिक्षिका ने रसोईया को निर्देश दिया कि भून कर सब्जी में डाल दो. जिसके बाद सब्जी को सभी छात्रों को खिला दिया गया. लेकिन रसोइया ने सोयाबीन में कीड़ा होने का वीडियो बना लिया गया था. जिसे आज सभी को बताया गया. वहीं घटना के संबंध में प्रधान शिक्षिका ने बताया कि कीड़ा वाला सब्जी को फेंक दिया गया था. वही घटना की सूचना मिलते ही डीइओ संजय कुमार ने तुरंत संज्ञान लिया. डीइओ ने बताया कि उन्हें प्राथमिक विद्यालय फेना में एमडीएम में अनियमितता, साफ-सफाई की कमी की जानकारी मिली है. उन्होंने इस मामले को ”बेहद गंभीर” बताया व कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. डीइओ श्री कुमार ने एमडीएम के जिम्मेदार पदाधिकारी को तत्काल जांच के लिए घटनास्थल पर भेज दिया है. सूचना पर बीआरपी पंकज वर्मा ने स्कूल आकर जांच किया. जबकि डीइओ ने कहा कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय लोगों ने अब जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. स्कूल में नियमित निरीक्षण व बेहतर निगरानी व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >