पिकअप वैन से 936 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर की छापेमारी

अररिया. सिकटी थाना पुलिस ने गुरुवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक पिकअप वाहन पर लोड नेपाली शराब के साथ अंतरजिला समेत तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी जितेंद्र कुमार ने पत्रकारों को घटना की जानकारी दी. सिकटी थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति नेपाल से नेपाली शराब लाकर एक पिकअप वाहन में दहगामा वार्ड संख्या 04 में लोड किया जा रहा है. सूचना के आलोक में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार के नेतृत्व में सिकटी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे खड़े एक पिकअप वाहन के समीप कुछ व्यक्ति को पिकअप वाहन पर बोरी लोड करते पाया. जैसै ही पुलिस टीम वहां पहुंची, तो पुलिस को देखते ही सभी व्यक्ति इधर-उधर गांव की ओर भागने लगे. पुलिस टीम ने मौके से तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया. जिसमें सुपौल जिला के बायसी काली स्थान निवासी नंद किशोर मंडल, अररिया के बदराहा करहबाड़ी निवासी बासुकी कुमार मंडल व सिकटी के सैदाबाद निवासी राजकुमार पासवान शामिल हैं. एसपी ने बताया कि पिकअप से बोरी में बंद 3120 बोतल दिलवाले नेपाली देसी शराब बरामद की गयी, जिसकी कुल मात्रा 936 लीटर है. शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान अपराध को स्वीकार करते हुए बताया कि वे एक संगठित गिरोह के तहत मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय व तस्करी में संलिप्त हैं. गिरफ्तार नंद किशोर मंडल ने बताया कि वह वासुकी कुमार मंडल के साथ सुपौल से पिकअप वाहन लेकर दहगामा वार्ड संख्या 04 निवासी मुन्ना शर्मा के पास आया था. जहां नेपाल से मंगाई गई शराब को मजदूरों की सहायता से पिकअप वाहन में लोड कराया जा रहा था. एसपी ने बताया कि अभियुक्तों द्वारा इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों व भागे गये सहयोगियों के नामों का भी खुलासा किया गया है. जिनकी भूमिका की गहन जांच की जा रही है. इसको लेकर सिकटी थाना में बिहार मद्यनिषेध व उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिक दर्ज किया गया है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. छापेमारी टीम में सिकटी थानाध्यक्ष रौशन कुमार, पुअनि उज्ज्वल कुमार, पीटीसी शशिभूषण कुमार, अवधेश ठाकुर सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे. शराब की तस्करी में संलिप्त तस्करों के धर पकड़ में सिकटी थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह व पुअनि उज्ज्वल कुमार सिंह को आंशिक चोट भी आयी, इसके बावजूद वे आरोपित की गिरफ्तारी में सफल हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >