तीन ग्राम स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार

थानाध्यक्ष ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

सिकटी. सिकटी थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह के नेतृत्व में 0 ग्राम स्मैक के साथ तीन युवक को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह ने बताया कि गश्ती के दौरान सूचना मिली कि खोरागाछ वार्ड संख्या 07 में कुछ लोग स्मैक लेकर जा रहे हैं. जिसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी. पुलिस टीम को देखते ही बाइक पर सवार तीन व्यक्ति पुलिस वाहन को देखते ही भागने लगा. पुलिस बल के सहयोग से तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया. तीनों की तलाशी लेने पर 03 ग्राम स्मैक, गांजा का चिलम सहित मोबाइल फोन बरामद हुआ. गिरफ्तार आरोपित में काशी पासवान, भरत कुमार पासवान व सूरज कुमार पासवान बताया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >