जिले में एलपीजी गैस का है पर्याप्त स्टॉक

समस्या होने पर नियंत्रण कक्ष से करें संपर्क

अररिया. जिले में रसोई गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है. गैस सिलिंडर की उपलब्धता से जुड़ी उपभोक्ताओं की सभी तरह की शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए संचालित जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से अब तक 196 शिकायतें प्राप्त हुई हैं. इसमें से 165 शिकायतों का सफलतापूर्वक निष्पादन हो चुका है. शेष 31 मामलों के समाधान के लिए संबंधित गैस एजेंसियों के एरिया मैनेजर को निर्देशित किया गया है. इसी क्रम में जिला प्रशासन द्वारा आज जिले के 13 गैस एजेंसियों पर छापेमारी की गयी. इस दौरान एजेंसियों के स्टॉक, वितरण व्यवस्था व उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की गहन जांच की गई. जिला प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया है कि जिले के सभी गैस एजेंसियों में एलपीजी सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. सिलेंडर की कोई कमी नहीं है. आम उपभोक्ताओं से अपील की गयी है कि वे किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत होने पर जिला नियंत्रण कक्ष में संपर्क करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >