बंद पड़े घर में चोरी

पुलिस ने लिया मामले का जायजा

2-प्रतिनिधि, भरगामा

थाना क्षेत्र के धनेश्वरी पंचायत में एक बंद पड़े घर में चोरी हो गयी. गृहस्वामी ललित प्रसाद श्रीवास्तव अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने मुजफ्फरपुर गए हुए थे. घटना की सूचना पर भरगामा पुलिस ने भी मामले का जायजा लिया. बताया गया कि चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया. इसके बाद दो कमराें का ताला तोड़ कर दो अलमारी का लॉक तोड़कर जेवरात की चोरी कर ली. चोरी की घटना की सूचना लोगों ने गृहस्वामी को दी. चोरी गये सामानों का आकलन वे नहीं कर सकते हैं. घर आने के बाद वे बता पायेंगे.

——–

मारपीट में तीन घायल

पलासी. प्रखंड के अलग-अलग गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला सहित तीन व्यक्ति घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज पलासी पीएचसी में कराया गया. घायलों में कलियागंज गांव की नसीमा, धपरी गांव की पिंकी देवी, व पप्पू कुमार यादव शामिल है. पीएचसी प्रभारी डॉ जहांगीर आलम ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर है और इलाज जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >