एसपी से सीधा संवाद कर सकेगी आम जनता

अब थाना स्तर पर होगी जन सुनवाई

अररिया. अब आम जनता पुलिस अधीक्षक से सीधा संवाद कर सकेगी. इसको लेकर निर्धारित तिथि में थाना स्तर पर जनता दरबार लगेगा, जहां परिवादी अपनी समस्या सीधे एसपी के समक्ष बता पाएंगे. एसपी कार्यालय से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि नागरिकों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष व विधि-सम्मत समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार फुलकाहा, जोकीहाट, सिकटी व कुर्साकांटा थाने में दोपहर 01 बजे विभिन्न तिथि को जनता दरबार संवाद कार्यक्रम का आयोजन करेंगे. इस अवसर पर आमजन अपनी शिकायतें, समस्याएं व सुझाव सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं. इससे उनका समयबद्ध व प्रभावी निराकरण सुनिश्चित हो सकेगा.

किस दिन किस थाने में जन संवाद

27 जनवरी को जोकीहाट थाना, 30 जनवरी को फुलकाहा थाना, 02 फरवरी को कुर्साकांटा थाना, 05 फरवरी को सिकटी थाना में जन संवाद का कार्यक्रम आयोजित होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >