रामनवमी शोभायात्रा पर प्रशासन की पैनी नजर

कंट्रोल रूम से डीएम व एसपी स्वयं कर रहे निगरानी

अररिया. जिले में रामनवमी त्योहार को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह चौकस है. चिह्नित स्थानों पर जहां पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. वहीं सीसीटीवी के माध्यम से भी सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र में रामनवमी के मौके पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए नगर परिषद कार्यालय स्थित सीसीटीवी कंट्रोल रूम से जिलाधिकारी विनोद दूहन व पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से पूरे कार्यक्रम की निगरानी करते दिखे. इस दौरान शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से शोभायात्रा की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही थी. जिलाधिकारी विनोद दूहन व पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने आम जिलावासियों से शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में रामनवमी का त्योहार मनाने व विधि व्यवस्था के संधारण में प्रशासन को अपेक्षित सहयोग की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >